प्राथमिक शाला गोहड़ा में बच्चों को दी गई कानून की जानकारी

भास्कर न्यूज | बेनूर प्राथमिक शाला गोहड़ा में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों को नालसा तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, गुड टच बैड टच, नालसा टोल फ्री नं 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, निशुल्क अधिवक्ता, साइबर अपराध व हेल्पलाइन नंबर 1930, माता-पिता व वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम 2007, सालसा द्वारा चलाए जा रहे प्रयास अभियान की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में थाना बेनूर से अधिकार मित्र गीता बघेल, प्राथमिक शाला गोहड़ा के शिक्षक एमआर शोरी व बच्चे उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *