भास्कर न्यूज | बेनूर नारायणपुर जिले के ग्राम तुरठा में स्व, संतुराम नेताम व स्व. हटियाराम नेताम की स्मृति में आयोजित ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को किया गया। इस टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आसपास गांव की 32 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मैच तुरठा विरुद्ध कोकोड़ी के बीच खेला गया। इसमें कोकोड़ी क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच में जीत हासिल की। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली कोकोड़ी टीम को 21000 रुपए व ट्रॉफी, द्वितीय तुरठा को 11000 रुपए व ट्रॉफी देकर क्रिकेट खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन के मौके पर ग्रामीणों के लिए खेल का आयोजन भी कराया गया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि नारायण मरकाम, रजमन कोर्राम, संतनाथ उसेंडी, फूलधर कचलाम, सोमधर गावड़े व संयोजक देवा नेताम, रविशंकर नेताम, उमेश, भुवन, तुलाराम, तामेश्वर, अनूप सहित अन्य गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।


