दंतेवाड़ा| अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के ग्रामीण प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने व बेहतर कॅरियर चयन का अवसर प्रदान करने उनमें बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान करने पं. जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 16 जनवरी से 14 फरवरी तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त परीक्षा के लिए 27 मार्च को दोपहर 12 से 2 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में 27 मार्च 2025 को दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके अलावा नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवार के बच्चों को संस्था में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवार को संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in व जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।


