शाजापुर में 11 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन:मक्सी में जुटेंगे 5000 से ज्यादा हिंदू; समरसता महाभोज होगा

शाजापुर जिले के मक्सी नगर में आगामी 11 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से 5000 से अधिक हिंदू समाजजनों के शामिल होने की संभावना है। इसी दिन आयोजन स्थल पर सर्वधर्म समाज के हजारों हिंदुओं के लिए सामाजिक समरसता महाभोज का आयोजन एबी रोड, नई आबादी के सामने किया जाएगा। सम्मेलन के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिससे नगर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. वैजयंती दीक्षित के नेतृत्व में मातृशक्तियां सुबह से शाम तक घर-घर जाकर चावल देकर लोगों को आमंत्रित कर रही हैं। यह पारंपरिक निमंत्रण पद्धति सामाजिक एकता और सहभागिता का संदेश दे रही है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक शेखर पटेल, सह संयोजिका डॉ. वैजयंती दीक्षित, विनोद लोधी और अर्जुन पाटीदार के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य समाज में जागरूकता, संगठन और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं के विचार, सामाजिक विषयों पर चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह निकाली जा रही प्रभात फेरी इससे पहले, विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने और हिंदुओं में धर्म का अलख जगाने के लिए आयोजक और संगठन के पदाधिकारी सुबह 5 बजे भजन-कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी और संध्याकालीन फेरी निकाल रहे हैं। वे लोगों को अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गुरुवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वादशी तिथि के उपलक्ष्य में आयोजकों ने जुलूस निकालकर 11 जनवरी को होने वाले विराट हिंदू संगम स्थल का भूमिपूजन किया और देवालयों में राम आरती की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *