दतिया से 200 तीर्थयात्री तिरुपति बालाजी रवाना:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत चलाई ट्रेन को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत दतिया जिले से 200 तीर्थयात्री आंध्र प्रदेश स्थित विश्वप्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए गुरुवार को रवाना हुए। इस पावन यात्रा के लिए विशेष ट्रेन को कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर वानखड़े ने सभी तीर्थयात्रियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनकी यात्रा के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए शासन की एक सराहनीय पहल है, जिसके माध्यम से वे अपने जीवन की धार्मिक एवं आध्यात्मिक इच्छाओं को पूर्ण कर पा रहे हैं। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई हैं। यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रियों ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *