आलीराजपुर के उमराली तालाब में मिला युवक का शव:20 दिसंबर से लापता था; ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

ग्राम सुमनिया वाट के तालाब में गुरुवार सुबह 23 वर्षीय युवक करम सिंह का शव मिला। करम सिंह बीते 20 दिसंबर से लापता था। मृतक का शव उमराली से लगभग 6 किमी दूर स्थित इस तालाब में पाया गया। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि करम सिंह 20 दिसंबर से लापता था। परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिशें की थीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवक के घर न लौटने पर परेशान परिजनों ने हाल ही में पुलिस अधीक्षक से मिलकर उसे जल्द खोजने की गुहार लगाई थी। युवक की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *