बस स्टॉप के नाम अब महापुरुषों के नाम पर:भोपाल में राजा भोज, सम्राट अशोक-मंगल पांडे कहलाएंगे स्टॉप; 54 पर काम शुरू

भोपाल के जिन बस स्टॉप पर सिटी बसें रुकती हैं, अब उनके नाम महापुरुषों के नाम पर होंगे। आने वाले दिनों में इन बस स्टॉप को देवी अहिल्याबाई, सुखदेव, बाजीराव पेशवा, राजा भोज, खुदीराम बोस, सम्राट अशोक, बाल गंगाधर तिलक, मंगल पांडे, बाबूलाल गौर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद आदि नामों से जाना जाएगा। 54 बस स्टॉप के नामकरण को लेकर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और आने वाली पीढ़ी को महापुरुषों के इतिहास से अवगत कराने के मकसद से महापौर मालती राय एवं बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) के डायरेक्टर मनोज राठौर ने यह पहल की है। भोपाल में सभी बस स्टॉपों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर किया जा रहा है। इतिहास के बारे में भी बताएंगे
महापौर ने कहा है कि बस स्टॉप के रंगरोगन एवं नियमित साफ-सफाई कराने के साथ भविष्य में जो भी नए बस स्टॉप बनाए जाएंगे या उनका सौंदर्यीकरण होगा, उन सभी के नाम देश के लिए योगदान और बलिदान देने वाले महापुरुषों के नाम पर हो। इसमें महापुरुषों का इतिहास बताया जाएगा। कार्रवाई की शुरुआत की
नगर नगर की अधिनस्थ सार्वजनिक लोक परिवहन कंपनी भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड द्वारा जनहित में नगरीय बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न चयनित स्थलों पर बस स्टॉपों का निर्माण कराया गया है। बीसीएलएल ने उपरोक्त चयनित 54 बस स्टॉपों पर महापुरुषों के नाम चस्पा किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित बस स्टॉप एजेंसी के माध्यम से यह कार्रवाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *