बदमाशों ने दिन-दहाड़े फायरिंग की, वीडियो आया:मुरैना में लोगों ने भागकर जान बचाई, कल शाम हुआ था विवाद

मुरैना में दो बाइक सवारों बदमाशों ने एक घर पर फायरिंग की। तीन लोगों ने घर के अंदर जाकर अपनी जान बचाई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बिस्मिल नगर में फायरिंग की इस घटना से दहशत फैल गई। फायरिंग की घटना कैमरे में रिकार्ड हुई है। दोनों आरोपी फरार हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। वहीं स्थानीय लोग एकजुट होकर थाने पहुंचे हैं। वो हत्या का प्रयास करने की बात पर अड़े हुए हैं। अनमोल चौहान पुत्र भारत सिंह चौहान के घर पर दोपहर 12:30 के करीब ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। गोलियां दिवाल में गेट पर सीधे जाकर लगी। घर पर मौजूद महिलाओं और पुरुष ने अंदर भाग कर अपनी जान बचाई। तीन तस्वीरें देखिए… कल शाम को हुआ था विवाद
अनमोल चौहान के अनुसार उसका कल शाम को जनकपुर गांव के एक लड़के से विवाद हो गया था। उस लड़के ने जनकपुर गांव के आदतन अपराधी भानु गुर्जर की धमकी दी और उसे फोन पर आने को कहा। तब कोई नहीं आया लेकिन आज दोपहर को दो बदमाश अपाचे बाइक पर आए और फायरिंग कर गए। आरोपियों ने सीधे घर की तरफ फायरिंग की जिससे घर के सदस्य बाल बाल बचे। कांग्रेसी बोले- जंगलराज में बिगड़ी रही कानून व्यवस्था
लगातार जिले में बढ़ती फायरिंग की घटना पर कांग्रेस ने भी बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक व लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे सत्यपाल सिंह नीटू के अनुसार शहर में अपराधियों को पुलिस अधिकारी और राजनेताओं का संरक्षण है। एक आरोपी भानू गुर्जर लगातार अपराध कर रहा है और पुलिस निर्मल कार्यवाही कर उसे बल दे रही है। वहीं इस मामले में सीएसपी दीपाली चंदेरिया ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद सीसीटीवी की जांच की जा रही है न्याय संगत धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *