गणित स्पर्धा में आत्मानंद स्कूल के छात्रों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

पटना | छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय गणित दिवस के जिला स्तरीय गणितीय मॉडल, पोस्टर व संगोष्ठी प्रतियोगिता में शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय पटना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। गणित के व्याख्याता सुनील कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन और कोमल केशरी और सहायक शिक्षक सौरभ चौबे के सहयोग से छात्रों ने पुरस्कार जीते। गणितीय मॉडल प्रतियोगिता में श्याम बाबू ने प्रथम और अमृता सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संगोष्ठी में मेघा सोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका ने द्वितीय और अर्पिता अग्रहरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य डीके सिंह और सभी शिक्षकों ने छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *