हरदा में शुक्रवार को 4 से 9 घंटे बिजली कटेगी:चारुवा, मुहालकला सहित 12 फीडरों पर होगा असर

हरदा जिले में शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत कंपनी ने आवश्यक संधारण कार्य के लिए दो शिफ्टों में शटडाउन निर्धारित किया है। बिजली कंपनी के जेई राकेश सिलोरे ने बताया कि संभाग के अंतर्गत 33 केवी और 11 केवी फीडरों पर अति आवश्यक संधारण कार्य किया जाएगा। इसी के चलते यह प्लान शटडाउन निर्धारित किया गया है। इसके तहत, 33 केवी चारुवा, मुहालकला एवं छोटी हरदा फीडरों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यह कटौती कुल चार घंटे की होगी। वहीं, 11 केवी निमाचा, ऐडाबेडा, कायागांव, गोला, बारगी, रेलवा, उंवा, मक्तपुरा, टिनसर और घुरवाडा जेल फीडरों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में नौ घंटे की कटौती होगी। जेई सिलोरे ने यह भी बताया कि आवश्यकतानुसार शटडाउन के समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *