डीआईजी ने रीवा एसपी के कंधे पर लगाए सितारे:पुलिसकर्मियों मिले, नए एसपी को लेकर चर्चाएं तेज; शैलेंद्र सिंह की बढ़ चुकी जिम्मेदारी

नए साल की शुरुआत रीवा पुलिस के लिए सम्मान और उपलब्धि लेकर आई है। रीवा के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान को पदोन्नति देते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग ने उन्हें एसपी से डीआईजी पद पर प्रमोट कर बड़ी जिम्मेदारी दी है। कंधे पर सजा डीआईजी का स्टार
1 जनवरी को रीवा डीआईजी हेमंत सिंह चौहान ने शैलेन्द्र सिंह चौहान के कंधे पर एक और स्टार लगाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभेच्छाएं दीं। डीआईजी शैलेन्द्र सिंह का बयान
डीआईजी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा,“नव वर्ष के अवसर पर मिले इस सम्मान और जिम्मेदारी के लिए मैं गृह विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं। प्रदेश और जिले की जनता को नए साल की शुभकामनाएं देता हूं और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने का हरसंभव प्रयास करूंगा।” रीवा पुलिस के लिए गर्व का क्षण
शैलेन्द्र सिंह चौहान की यह पदोन्नति रीवा पुलिस के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। नए पद के साथ उनसे और अधिक सशक्त कानून-व्यवस्था व प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद की जा रही है। अब चर्चा—रीवा का नया एसपी कौन?
डीआईजी पद पर पदोन्नति के बाद अब रीवा जिले के नए पुलिस अधीक्षक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जल्द ही नए एसपी की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *