छतरपुर पुलिस ने जब्त किए 50 से अधिक साइलेंसर:ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए बुलडोजर चलाकर किया नष्ट

छतरपुर पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत शहर और आसपास के इलाकों से जब्त किए गए 50 से अधिक मॉडिफाई और तेज आवाज वाले साइलेंसरों को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से मॉडिफाई साइलेंसरों से निकलने वाली तेज आवाज के कारण आम नागरिकों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी हो रही थी। सड़क पर चलने वाले लोग अक्सर तेज आवाज से डर जाते थे। अस्पताल और रिहायशी इलाकों से लगातार शोरगुल की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई। अवैध या मॉडिफाई साइलेंसर पाए जाने पर उन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। सभी जब्त साइलेंसरों को एक स्थान पर इकट्ठा कर सार्वजनिक रूप से बुलडोजर से कुचलकर नष्ट किया गया, ताकि उनका दोबारा उपयोग न हो सके। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। यदि कोई वाहन चालक मॉडिफाई या तेज आवाज वाले साइलेंसर का उपयोग करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *