राजसमंद में कोहरे में भिड़े 5 वाहन:आगे चल रही गाड़ी के ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, 10 घायल; 1 रेफर

राजसमंद जिले के देलवाड़ा थाना सर्कल में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिलोता वरवा चौराहे के पास घने कोहरे के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कुल 10 लोग घायल हो गए। एक के बाद एक टकराते गए वाहन जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब दो बजे हुआ। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी। इसी दौरान आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके बाद पीछे से आ रहे 4 वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। 1 गंभीर घायल गुजरात रेफर हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत पास ही स्थित अनन्ता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां नौ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे अहमदाबाद रेफर किया गया। घायलों में इलायाज खान जोधपुर, उमंग राठौड़, सुमन देवी, स्यारी राठौड़, जनक राठौड़ अहमदाबाद, जितेन्द्र सिंह, शिवानी जयपुर, सोहन सिंह, विपुल कुमार रानी पाली शामिल हैं। गंभीर घायल अंकुश का अहमदाबाद में इलाज जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही देलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। बताया जा रहा है कि अधिकांश लोग उदयपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद लौट रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *