पाली में तेज सर्दी जारी:न्यूनतम पारा पहुंचा 9 डिग्री तक, 8 km की स्पीड से चल रही हवाएं

पाली में सुबह–शाम को तेज सर्दी का अहसास जारी है। तापमान में हल्का उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय 8 km प्रति घंटे की स्पीड से कोल्ड वेव चल रही थी। जो तेज सर्दी का अहसास करा रही थी। पाली शहर में शनिवार सुबह तेज सर्दी का असर रहा। सड़कों पर वाहन चालकों की आवाजाही कम ही दिखी। स्कूल जाने वाले स्टूडेंट से लेकर वॉकिंग पर निकले लोग भी तेज सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। शहर के सूरजपोल बांगड़ हॉस्पिटल के बाहर और नहर पुलिया रोड पर कई चाय की थडियों पर लोग अलाव तापते हुए चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान नहीं बढ़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *