डूंगरपुर| सिम्ना केयर फाउंडेशन की पहल पर गोरादा ग्राम पंचायत के युवाओं ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर युवा सुरेश कुमार खराड़ी, राजकुमार, दिनेश खराड़ी और पंकज खराड़ी के सहयोग से पौधरोपण किया। पौधरोपण के साथ ही ग्रामीणों को प्रकृति संरक्षण में वृक्षों के महत्व के संबंध में भी बताया। सिम्ना केयर फाउंडेशन हाल के दिनों में जिले के ग्रामीणों और विद्यालयों से सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासरत है। गोरादा के ग्रामीण युवा साथियों के अतिरिक्त सिम्ना केयर फाउंडेशन से नितिन कलाल, कौशेन जहां, धर्मेश जोशी, नाजिया शेख और नयन त्रिवेदी मौजूद रहे।


