45 समूहों को 3.51 करोड़ रुपए का लोन बांटा

भास्कर संवाददाता| डूंगरपुर ओम शान्ति क्लस्टर फेडरेशन चिखली की वार्षिक आमसभा हुई। इसमें बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय बैंक के प्रबंधक केके सोनी ने वित्तीय अनुशासन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी। बैंक की कुआं शाखा की ओर से 145 समूहों को 3.51 करोड़ का ऋण वितरण किया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने उत्तम वित्तीय अनुशासन के लिए दुहा स्वयं सहायता समूह, डूंगरसारण के पदाधिकारियों का सम्मान किया। जिला प्रबंधक राजीविका विकास नाईक ने समस्त महिलाओं को जानकारी दी गई। ब्लाक परियोजना प्रबंधक अजय भट्ट के ने ब्लाक की प्रगति से अवगत कराया। कुआं ग्राम पंचायत की सरपंच शर्मिला डामोर, उपसरपंच रंजिता कलाल एवं भगवानलाल डामोर ने संबोधित किया। राकेश वैष्णव, राकेश मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज पाटीदार, कल्पना रोत, कल्पना अंगारी, रेखा अहारी, शीला अहारी और राजकुमार रोत का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *