महंत जयसिंह नाथद्वारा में आयोजित कथा में हुए शामिल

डूंगरपुर| नाथद्वारा में आयोजित गिरधरलाल उत्सव में श्री ओम कल्याण गातरोड़ धाम शिवाजी नगर के महंत जयसिंह सोलंकी सम्मिलित हुए। महंत ने कथाव्यास इंद्रेश उपाध्याय महाराज का दर्शन कर व्यासपीठ का पूजन किया। साथ ही इंद्रेश महाराज को ठाकुरजी श्री कल्लाजी महाराज की छाया चित्र भेंट कर श्री कल्लाजी महाराज के अद्भुत शौर्य और राष्ट्र समर्पण से अवगत कराया। कथा में भागवत भास्कर कृष्णचंद्र शास्त्री का सनातन परम्परा अनुसार केसरिया साफा पहना कर वंदन किया। मंच पर उपस्थित समस्त संतों को साधुवाद प्रकट किया। आयोजन में धाम से संरक्षक सुधीर शर्मा, विशाल सिंह, अंकित सोनी सहित भक्त सम्मिलित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *