मंदसौर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला:बाइक खड़ी करने के विवाद में 27 टांके आए, चार आरोपियों पर केस दर्ज

मंदसौर शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, ऋतिक अपने भाई राजेंद्र को लेने रेलवे स्टेशन गया था। इसी दौरान मोटरसाइकिल खड़ी करने की बात को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया और आरोप है कि युवकों ने ऋतिक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार, ऋतिक के सिर, सीने और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे कुल 27 टांके लगाए गए हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने घायल युवक के परिजन की शिकायत पर राहुल बंजारा, ऋतिक कुमावत, हेमंत मकवाना और साहिल मेवाती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ऋतिक ने पुलिस को बताया कि राहुल बंजारा नामक युवक ने उस पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *