हरदा के टिमरनी में तेज रफ्तार कार खाई में गिरी:मोड़ पर अनियंत्रित होने से हादसा; तीन युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। ग्राम चारखेड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घायलों को उपचार के लिए टिमरनी भेजा गया है। यह हादसा गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। टिमरनी की तरफ से हरदा की ओर जा रही कार ग्राम चारखेड़ा की पुलिया के पास मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। कार पुलिया से करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। ग्रामीण अशोक गुर्जर ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद की। ग्रामीणों की सहायता से कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला गया। उन्हें एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायलों की पहचान राजकुमार नागराज, राजेंद्र बिल्लोरे (पलासनेर) और अमित बिल्लोरे (हरदा) के रूप में हुई है। घायल राजेंद्र बिल्लोरे ने बताया कि वे नर्मदापुरम से हरदा लौट रहे थे। सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *