भाई की गर्लफ्रेंड को बहन ने पीटा, VIDEO:मेरठ IIMT कॉलेज में बाल पकड़कर खींचे, गाल पर थप्पड़ जड़े; युवक छुड़ाता रहा

मेरठ के IIMT कॉलेज में छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो कॉलेज कैंटीन के बाहर का बताया जा रहा। इसमें दो छात्राएं और एक छात्र आपस में झगड़ते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। तीनों कॉलेज की यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे। वीडियो में दिख रहा है कि पहले दोनों छात्राएं एक-दूसरे से मारपीट करती हैं। इस दौरान एक छात्र बार-बार बीच-बचाव कर रहा। लेकिन, छात्राएं फिर भी एक-दूसरे को नहीं छोड़ रहीं। वे एक-दूसरे के बाल पकड़कर और कपड़े खींचकर मारपीट करती दिख रहीं। मारपीट के दौरान कैंटीन के पास खड़े एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा। बताया जा रहा है कि 2 से 3 मिनट का यह वीडियो 4 से 5 दिन पुराना है। पहले मारपीट की दो तस्वीरें… बहन ने भाई को लड़की के साथ देख लिया था
वीडियो में दिख रहा युवक एक छात्रा का भाई है, जबकि दूसरी छात्रा उसकी गर्लफ्रेंड है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कैंटीन में बैठा था। इस दौरान उसकी बहन भी वहां पहुंच गई। इसके बाद बहन और गर्लफ्रेंड के बीच कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे झगड़ा बढ़ गया और मारपीट होने लगी। युवक की बहन ने गर्लफ्रेंड को मारना-पीटना शुरू कर दिया। पहले थप्पड़ जड़े, फिर बाल पकड़कर खींचे। युवक दोनों को रोकने की कोशिश करता रहा
मारपीट होती देख मौके पर अन्य छात्र-छात्राएं भी जमा हो गए। काफी देर बाद लोगों ने दोनों छात्राओं को अलग कराया। भाई भी अपनी बहन और गर्लफ्रेंड को रोकने की कोशिश करता रहा। लेकिन, दोनों पीछे हटने को तैयार नहीं थीं। वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस मामले में कॉलेज प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई की गई है या नहीं। —————————— यह खबर भी पढ़िए… 70 लाख रिश्वत लेने वाली महिला IRS एक कॉल से फंसी, सुपरिटेंडेंट से बोली- पैसे को गोल्ड में कन्वर्ट करके भेजो झांसी में सेंट्रल जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर (IRS अफसर) प्रभा भंडारी रिश्वतकांड की मास्टरमाइंड निकलीं। एक फोन कॉल के जरिए उनकी पोल खुली और CBI की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, CBI ने 70 लाख की घूस लेते जीएसटी के 2 सुपरिटेंडेंट को रंगेहाथ पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मास्टरमाइंड मैडम हैं। उनके कहने पर ही डेढ़ करोड़ में डील हुई थी। पढ़ें पूरी खबर..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *