अमृतसर| नववर्ष के शुभ अवसर पर नगर निगम ऑटो वर्कशॉप के कर्मचारियों की ओर से चाय का लंगर लगाया गया। यह आयोजन म्युनिसिपल कॉरपोरेशन यूथ इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रधान आशु नाहर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेयर जतिंदर सिंह भाटिया तथा असिस्टेंट कमिश्नर विशाल वधावन विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने लंगर की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों में उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। लंगर आयोजन में चेयरमैन राज कुमार राजू, सचिव राज कल्याण, दीपक सभ्रवाल, रिंकू खोसला सहित बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इस पहल की सराहना की और इसे आपसी सहयोग व सौहार्द का प्रतीक बताया।


