श्री हरमंदर साहिब में सरबत दे भले की अरदास

अमृतसर| नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर हलका उत्तरी के युवा भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने नए साल की शुरूआत आध्यात्मिकता और सेवा के संकल्प के साथ की। उन्होंने सिख धर्म के पवित्रत स्थल श्री हरमंदर साहिब में माथा टेककर सरबत दे भले की अरदास की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। अक्षय शर्मा ने अमृतसरवासियों को विशेषकर हलका उत्तरी के परिवारों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया साल नई उम्मीदों और नई सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *