बालोद| शहर के दल्लीचौक से घड़ी चौक तक दिनों सड़क का डामरीकरण किया जा रहा है, लेकिन पुरानी सड़क को उखाड़े बिना ही नया डामर बिछाए जाने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। बिना बेस तैयार किए डामरीकरण किए जाने से सड़क की मजबूती प्रभावित होगी और कुछ ही समय में गड्ढे बनने की आशंका है। कार्य की तकनीकी जांच कर गुणवत्ता निश्चित की जाए। -विश्वास डडसेना, बालोद


