दल्ली-डौंडी मार्ग पर आयरन ओर से भरे तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ा खतरा

बालोद| दल्ली–डौंडी मार्ग पर आयरन ओर से भरी तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मार्ग पर रोजाना माइंस से जुड़ी कई भारी ट्रकें चलते हैं, जिससे सड़क पर आवागमन करने वाले आम लोगों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। इस सड़क पर पहले भी कई बार गंभीर दुर्घटना हो चुकी हैं, बावजूद इसके वाहनों की गति पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रित करने, स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड लगाने और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। -पीके रावल, डौंडी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *