बालोद| शहर की विभिन्न गलियों में भवन निर्माण सामग्री जैसे रेत और ईंटें सड़क पर बिखरी पड़ी हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में सामग्री रखे जाने से रास्ते संकरे हो गए हैं और वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी दिक्कतें हो रही हैं। रात के समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। नगर पालिका प्रशासन को निर्माण सामग्री सड़क पर रखने पर कार्रवाई करनी चाहिए। -आयुष सिन्हा, बालोद


