भास्कर न्यूज | बालोद जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा में सरपंच मंजूलता साहू ने अपने मानदेय के चार हजार रुपए जरूरतमंद लक्ष्मी बाई यादव के इलाज के लिए दिया। यह राशि सरपंच जनकल्याण योजना के तहत दी गई। सरपंच मंजूलता ने बताया कि पंचायत चुनाव के समय उन्होंने वादा किया था कि अपने मानदेय की राशि जरूरतमंदों की मदद में लगाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता गुणवंत लाल श्रीवास्तव, साहू समाज अध्यक्ष मनोहर साहू, होरीलाल गजपाल, पूर्व पंच भूवन लाल भारद्वाज एवं नारायण साहू सहित आसपास के ग्रामीण भी उपस्थित रहे।


