गुरुओं का आदर, माता-पिता की सेवा करने का संदेश

बालोद| गुरुवार को नववर्ष पर गुरुदेव महात्मा लेखचन्द साहेब के सानिध्य में आध्यात्मिक कार्यक्रम किया गया। गुरुदेव ने उपस्थित भक्त समाज को आशीर्वाद वचन प्रदान किए। गुरुदेव ने संतों एवं गुरुओं का आदर, माता-पिता की सेवा, धर्म के मार्ग पर चलने तथा परोपकारी कार्यों में सहभागिता करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इन्हीं मूल्यों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। कार्यक्रम में साध्वी सरोज माता, हीराराम साहू, डॉ. प्रकाश देवांगन, युवराम साहू, केशुराम साहू, पवन साहू, लोकशरण साहू, नीलकंठ साहू, वामन साहू, लल्लू राम साहू, तुकेश्वर साहू, नारायण साहू, शिशुपाल साहू, चन्द्रेश साहू, डिलेश्वर साहू, ताम्रध्वज साहू, रवि साहू, मनोहर साहू , कलिन साहू, लुमन साहू, पदमनी देवांगन, योगिता साहू, पोमिन साहू, फगनी साहू, लीला साहू, टिकेश्वरी साहू मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *