कलेक्टर ने कर्मियों से कहा- नशे से दूर रहें

भास्कर न्यूज | बालोद नये वर्ष के पहले दिन कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सद्भावना बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले की निरंतर उपलब्धियां जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अथक परिश्रम, लगन और कार्य के प्रति समर्पण का परिणाम हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि सकारात्मक मानसिकता और प्रसन्नचित रहना आवश्यक है ताकि वे अपने कार्य और सामाजिक दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभा सकें। उन्होंने कहा कि जिले में उनकी पहली पदस्थापना होने के कारण उन्हें गर्व है और बालोद के ऊर्जावान और समर्पित अधिकारियों की टीम ने जिले को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट परिणाम दिलाए हैं। कलेक्टर ने सभी से नशापान से दूर रहने, कार्यस्थल और घर परिवार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लेने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक और अजय किशोर लकरा ने भी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन समर्पित होकर करने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *