ABVP ने बैनर लगाए, निगम ने तीन दिन बाद भी नहीं हटाए

निगम की लापरवाही पर्यटकों पर पड़ रही भारी जयपुर | 3 दिन पहले अल्बर्ट हॉल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 61वां अधिवेशन कार्यक्रम रखा था। अल्बर्ट हॉल से मानसिंह की मूर्ति सहित रामनिवास बाग के चारों तरफ विद्यार्थी परिषद ने बैनर लगाए थे। अब ये बैनर सड़क हादसो का कारण बन रहे हैं, क्योंकि बैनर और बांदरवाल सड़क पर गिर रहे हैं। इसमें आए दिन वाहन फंस रहे हैं। निगम के अधिकारियों की लापरवाही देखिए कार्यक्रम के 3 दिन बाद भी बैनर नहीं हटाए। यह स्थिति तो तब है, जबकि अल्बर्ट हॉल पर हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। निगम अधिकारी भी आंख मूंद कर बैठे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *