सीवरेज लाइन लीकेज, बदबू से लोग परेशान

रिहायशी इलाके में कबाड़ियों का कब्जा नाहरी का नाका में कचरे के ढेर, लोग परेशान जयपुर | नया खेड़ा, अंबाबाड़ी की लक्ष्मी कॉलोनी पुराना वार्ड-27 में रिहायशी कॉलोनी में कबाड़ियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इस वजह से आए दिन ट्रैफिक जाम रहता है। कबा​ड़ियों को हटाने के लिए कई बार शिकायत दर्ज करा चुके, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। -जयंत कुमार, स्थानीय निवासी जयपुर | कमला नेहरू नगर स्थित मेट्रो स्टेशन के पास निगम की रोड स्वीपर मशीन ने सड़क को तो साफ कर दिया, लेकिन डिवाइडर के पास मिट्टी का ढेर लगा दिया। अब तक उस मिट्टी को उठाया नहीं गया। इस मिट्टी के ढेर में फंस कर आए दिन वाहन फिसल रहे हैं। – चंद्रशेखर शर्मा, स्थानीय निवासी सड़क पर मिट्टी बनी लोगों के लिए परेशानी जयपुर | एमडी रोड स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर के पास पुष्पा पथ के सामने सीवरेज लाइन लीकेज है। गंदा पानी बदबू मार रहा है। कॉलोनी और आने-जाने वाले लोग परेशान हैं। निगम अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। -जेसी कुमार, स्थानीय निवासी जनता की आवाज कॉलम के जरिए आप भी अपनेआसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9983996453 व 9782698173 पर HD फोटो ही वॉट्सएप करें या jantakiawazjp@gmail.com पर मेल करें। जयपुर | शास्त्री नगर स्थित नाहरी का नाका वार्ड-19 में जगह-जगह कचरा के ढेर लगे हुए हैं। कचरा नहीं उठने की वजह से अब घरों में उड़ कर जाने लगा है। इस वजह से आस-पास रहने वाले लोग परेशान हैं। निगम ने 8 माह पहले इसकी सफाई की थी। निगम ने नाले को कई जगह से तोड़कर सफाई का काम किया, लेकिन अभी तक दीवार नहीं बनाई। – मोहम्मद इसहाक, स्थानीय निवासी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *