हाई-एनर्जी डीजे, गॉरमेट डिनर से किया न्यू ईयर का वेलकम

सिटी रिपोर्टर }जयपुर के टोंक रोड स्थित होटल रेडिसन ब्लू जयपुर ने 2025 को विदाई देकर नए साल 2026 का स्वागत पूरे उत्साह और भव्यता के साथ किया। न्यू ईयर ईव पर होटल द्वारा क्यूरेट किए गए खास आयोजनों ने मेहमानों को लक्ज़री, मनोरंजन और उत्कृष्ट आतिथ्य का शानदार अनुभव दिया। पिनेकल बैंक्वेट हॉल में आयोजित इनडोर न्यू ईयर गाला नाइट में हाई-एनर्जी डीजे, लजीज स्नैक्स, गॉरमेट डिनर और अनलिमिटेड प्रीमियम बेवरेजेज के साथ ग्लैमर देखने को मिला। वहीं, कलरबार रूफटॉप रेस्टोरेंट में लाइव बैंड, बेवरेजेज और आतिशबाज़ी ने जश्न को यादगार बना दिया। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश गुरनानी और ज्योति गुरनानी, एक्जीक्यूटिव शेफ गुलशन कुमार, रोहित शेट्टी (डायरेक्टर–फूड एंड बेवरेज) और भव्यश गुरनानी (हेड–मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन्स) भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *