4 जनवरी को ‘बतियन की गली’

सिटी रिपोर्टर }”बतियन की गली’ के चौथे सीजन की चौथी कड़ी रविवार 4 जनवरी को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में जयपुर मूल, मुंबई निवासी थिएटर, टीवी और फ़िल्म निर्देशक धर्मेंद्र शर्मा के कलात्मक सफ़र पर विशेष संवाद होगा। क्यूरियो और राजस्थान फोरम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस संवाद का संचालन थिएटर इन एजुकेशन एक्सपर्ट और युवा बिस्मिल्लाह ख़ान अवॉर्डी प्रियदर्शिनी मिश्रा करेंगी। बातचीत में धर्मेन्द्र शर्मा अपने तीन दशक लंबे अनुभव, रंगमंच से टेलीविज़न और सिनेमा तक की यात्रा और मनोरंजन जगत में आए बदलावों पर चर्चा करेंगे। इस कड़ी में “कर्मठ युवा सम्मान’ सांगानेरी ब्लॉक प्रिंटिंग में प्रयोगवादी कार्य कर रही विजुअल आर्टिस्ट शिवानी सिंह को प्रदान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *