वंदे भारत; बिना टिकट चढ़े, दोगुना किराया देकर उतरे

सेमी हाई-स्पीड और अत्याधुनिक सुविधाओं वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट चढ़ना यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है। राजस्थान उप-रेलवे क्षेत्र में चल रही वंदे भारत ट्रेनों में पिछले साल 4978 यात्री बेटिकट चढ़े। इनसे रेलवे ने किराए के बराबर जुर्माना वसूला गया। राजस्थान में जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर से दिल्ली, चंडीगढ़, साबरमती, उदयपुर और आगरा के लिए 12 वंदे भारत ट्रेनें हैं। इन ट्रेनों में पिछले साल 1 जनवरी से 30 दिसंबर तक बिना टिकट वाले यात्रियों से 89 लाख 89 हजार 773 रुपए वसूले गए। इसमें किराया 46.12 लाख, पेनल्टी 39.55 लाख और 3 लाख रुपए टैक्स के शामिल हैं। सबसे अधिक बेटिकट यात्री अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर और जोधपुर-साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में मिले हैं। 250 की पेनल्टी सोचकर चढ़ा यात्री, रसीद दोगुना की कटी {रेलवे के प्रिंसिपल सीसीएम नरसिंह बताते हैं कि वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में बिना टिकट सफर के सख्त नियम हैं। बिना टिकट यात्रा करने पर न सिर्फ किराया, बल्कि उसके बराबर एक्सेस फेयर (पेनल्टी) और जीएसटी वसूली जाती है। {जयपुर से दिल्ली जाने वाले शुभम गौड़ जल्दबाजी में वंदे भारत ट्रेन में चढ़ गए। उन्होंने सोचा 250 की पेनल्टी के साथ ट्रेन में टिकट बनवा लूंगा, लेकिन जब किराए से दोगुना की रसीद हाथ आई तो होश उड़ गए। 4978 यात्री बेटिकट; 46 लाख किराया, 40 लाख पेनल्टी वसूली

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *