भास्कर संवाददाता| डूंगरपुर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान नेशनल ग्रीन कर योजना तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विशाल मानव शृंखला बनाकर दिया सड़क सुरक्षा का सन्देश दिया। सीओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि साइबर ठगी का खेल चल रहा है। यदि इससे हमें बचना है तो 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके हम अपनी बैंक से ठगी गई राशि को पुनः प्राप्त कर सकते हैं। शिविर संचालक नानालाल अहारी ने बताया कि ट्रैफिक नियमावली को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम बताते हुए कहा कि हमारी एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना को बुलावा दे सकती है, इसलिए हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। यातायात प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि एक निश्चित गति के अंदर ही दुपहिया वाहन, मोपेड चलाते समय ट्रैफिक सिग्नल का भी ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान ललित कुमार बरांडा, भेरूलाल कटारा, राहुल डामोर, अशोक मीणा, रमेश चंद्र खाट, प्रियंका कटारा, ज्योति घाटिया, रोवर अरमान, आशीष, विशाल, पुष्पेंद्र डामोर उपस्थित रहे।


