अनदेखी : शहर के कई मुख्य मार्गों पर लीकेज, सड़कों पर बह रहा लाखों लीटर पानी, परिणाम-कई कॉलोनियों में 1 माह से पानी ही नहीं

भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर शहर में जलदाय विभाग के अधीन करीब 11 हजार उपभोक्ता हैं। वहीं, शहर में कही जगह पर लीकेज जो हजारों लीटर पानी को बर्बाद कर रहा है। इससे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 100 से अधिक मकानों में पिछले 10 दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। हालांकि इसमें विभाग का कहना है कि हमारे पास लीकेज ठीक करने को लेकर कार्मिक नहीं है। इसके कारण कारण लीकेज ठीक नहीं करा पा रहे हैं। शहर में चल रहे सीवरेज और गैस पाइप लाइन की खुदाई के कारण बार-बार जलदाय विभाग की पाइप लाइन लीकेज हो रही है। अब इसको ठीक करने को लेकर विभाग ने शहर सहित जिले के सभी ब्लॉकों के लिए 4-4 लाख का टेंडर लगाया है। इसके तहत लीकेज को ठीक किया जाएगा। लगभग 2 साल बाद लीकेज को ठीक करने को लेकर विभाग ने टेंडर निकाले हैं। इधर सोम कमला आम्बा बांध से पिछले तीन दिन से शहर में पानी नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिन से ठेकेदार के कार्मिक हड़ताल पर थे, इस कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। पहले ठेका आधारित कार्मिक की आंशिक सुविधाओं का थोड़ा लाभ मिलता था लेकिन विभाग ने लीकेज ठीक करने को लेकर कोई भर्ती नहीं हुई है। जो कार्मिक थे, वह भी चार साल इनका दर्द बता रहे हैं कि पिछले 5 सालों में कई कर्मचारी रिटायर्ड हो गए। वे पद अभी भी खाली हैं। वर्तमान में जलदाय विभाग में 74 पद में से 21 पद खाली पड़े हुए हैं। इसमें से फिटर प्रथम का एक पद रिक्त, फिटर द्वितीय के 3, पंप डाइवर प्रथम के 6 पद, पंप द्वितीय डाइवर के 7, हैल्पर के 22, इलेक्ट्रीशियन प्रथम 1, मीटर रीडर 2, कनिष्ट परिचालक के 3, कार पेंटर 1 और 4 जेईएन में से 3 पद रिक्त हैं। हाउसिंग बोर्ड में बंद नल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *