भास्कर संवाददाता| डूंगरपुर राजस्थान पटवार संघ की ओर से अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पटवारियों ने अपने आगामी आंदोलन की रुपरेखा भी तैयार की। राजस्थान पटवार संघ की ओर से प्रदेश व्यापी आह्वान पर 9 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्री में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना दिया। जिलाध्यक्ष खेमेश्वर जोशी ने बताया कि पटवारी 13 जनवरी से प्रदेश व्यापी आंदोलन कर रहे है। इसके तहत गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर थे। वही शुक्रवार को सभी ब्लॉक के पटवारी एकत्रित होकर धरना देकर कलेक्टर को ज्ञापन दे रहे है। जिसमें पटवार संघ के समझौते लागू करने, गिरदवारी में एप में संशोधन करने,पटवारियों को आवश्यक संसाधान उपलब्ध कराने, नायब तहसीलदार से पदोन्नति की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग रखी। आगामी 20 जनवरी को जिला स्तरीय रैली निकालकर धरना प्रदर्शन करते हुए उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।


