डूंगरपुर| शहर में सिंधी कॉलोनी झूलेलाल भवन में परिसर में 21 जनवरी को वीर अमर हेमू कालाणी बलिदान दिवस पर सिंधी नव युवक मंडल, सिंधी महिला मंडल और भारतीय सिंधु सभा की ओर से शहीद की याद में रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे रक्तदान शिविर लगेगा। मीडिया प्रभारी सुनील भठीजा ने बताया कि शिविर में बाद रात साढ़े 8 बजे हेमू कालाणी पार्क में सिंधी समाज की ओर से शहीद का माल्यापर्ण किया जाएगा।


