झुंडपुरा । श्री राम मंदिर प्राण की प्रतिष्ठा वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को घटा वाले हनुमान सेवा समिति द्वारा चामुंडा देवी मंदिर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संध्या समय 501 दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर राममय और आलोकित हो उठा। पंडित गिरीश बुधौलिया ने बताया कि सुंदरकांड का नियमित पाठ जीवन की बाधाओं को दूर कर बल, बुद्धि और आत्मविश्वास प्रदान करता है।


