मुरैना। नववर्ष के अवसर पर शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। माता ज्ञानेश्वरी देवी मंदिर पर फूलबंगला व मेला लगा, वहीं घिरौना मंदिर पर दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। सबसे अधिक भीड़ शहर के घिरौना मंदिर तथा ज्ञानेश्वरी देवी मंदिर पर रही। ज्ञानेश्वरी देवी मंदिर पर आम दिनों की अपेक्षा बड़ा मेला लगा रहा। इस मौके पर महिलाओं ने भजनों गाए। नव वर्ष के मौके पर शहर की बड़ोखर माता मंदिर तथा हनुमान मंदिर पर भी लोग पहुंचे तथा पूजा अर्चना की। नववर्ष पर बड़ोखर माता मंदिर पर मेला लगा।


