रामपुरकलां । कृषि विस्तार अधिकारी विद्याराम शाक्य की सेवानिवृत्ति पर गुरुवार को एक समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल व श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 26 वर्ष की सेवा में विद्याराम शाक्य ने किसानों के बीच विश्वास और मार्गदर्शन का मजबूत सेतु बनाया। विशेष रूप से रामपुरकलां क्षेत्र में उन्होंने 11 वर्षों तक सक्रिय रहकर कृषि नवाचारों और योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया।


