मुरैना | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत गुरुवार को मुरैना जिले के 250 तीर्थयात्री तिरुपति एवं श्रीकालहस्ती के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस पावन तीर्थ यात्रा की ट्रेन को कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर भरत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर ने सभी तीर्थयात्रियों से आत्मीय संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, आवास, भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।


