खरगोन। शहर की आशाधाम कॉलोनी में नव वर्ष 2026 की पहली किरण के साथ बच्चों ने सूर्य को अर्घ्य देकर नव वर्ष का स्वागत किया। बच्चों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और वेद मित्रों के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नए साल का अभिनंदन किया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से अंधकार दूर करने और भविष्य के प्रति आशा का संदेश दिया। संकल्प लिया कि नव वर्ष को उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भाव के साथ जिएंगे।


