बामंदी| श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा समिति के तत्वावधान और ग्रामीणों व महिला मंडल के सहयोग से ग्राम बामंदा में 3 जनवरी से भागवत कथा का आयोजन होगा। पहले दिन सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। सात दिन तक दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कथा का वाचन पं. अंकित शर्मा सिनखेड़ा करेंगे। 10 जनवरी को कथा की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी की व्यवस्था रखी जाएगी।


