पीपलगोन| मंडल में 11 जनवरी को होने वाले संत सियाराम हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार शाम बस स्टैंड स्थित भगवा चौक पर सकल हिंदू समाज की ओर से भारत माता की महाआरती का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में गांव व आसपास के ग्रामीण शामिल हुए। गुरुवार सुबह 11 बजे कसरावद रोड मंडी में पंडित द्वारा सम्मेलन स्थल का भूमिपूजन किया गया। समाज प्रमुखों ने कहा मंडल के हर ग्राम के हर हिंदू परिवार को आमंत्रित करने टोलियों के माध्यम से अक्षत वितरण किए जाएंगे।


