बड़वानी | मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी, कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय महासचिव डॉ. प्रकाश सोलंकी की अनुशंसा पर प्रांतीय अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा की सहमति से पानसेमल के डॉ. सुनील बागले को अजाक्स जिले का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। डॉ. बागले की नियुक्ति पर जिले के सभी अजाक्स पदाधिकारियों व सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया।


