बड़वानी | जिला अस्पताल के पीछे गली में सड़क किनारे पुराना कुआं बना हुआ है, जिसे मात्र लकड़ी व पत्थर से ढका है। यहां पर सुरक्षा के कोई साधन नहीं है। इससे किसी दिन यहां खेलने के दौरान बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहती है। प्रशासन को इस कुएं को बंद कर सुविधा देना चाहिए। -पप्पु लोधा, बड़वानी


