भजन-कीर्तन कर दी अंतिम साल को विदाई

बासवा| ग्राम के युवाओं ने 31 दिसंबर को शोर-शराबे वाली पार्टियों की बजाय मंदिरों में भजन व प्रार्थना की। क्योंकि यह आध्यात्मिकता को बढ़ावा देता है और समाज में शांति व सकारात्मकता लाता है। इससे लोग साल के अंत में भगवान को करीब महसूस करते है और एक धार्मिक व शांतिपूर्ण माहौल बनता है। इसलिए गांव के युवाओं ने शोर-शराबे से दूर 31 दिसंबर की रात ग्राम के दोनों राम मंदिरों, राधाकृष्ण मंदिर व जागेश्वर महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन किया ताकि आने वाली पीढ़ी में भी इस प्रकार का वातावरण पल्लवित हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *