अधिग्रहित भूमि में गलत बता रहे नाम, सूची को दुरुस्त करने नहीं आ रहे रेलवे अफसर

बड़वानी | मनमाड़–इंदौर रेलवे परियोजना के तहत बड़वानी जिले की चार तहसीलों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की जाना है। इसके लिए तहसीलदार व एसडीएम अधिग्रहित भूमि की जारी सूची के आधार पर मिलान किया जा रहा है लेकिन उसमें नामों का अंतर आ रहा है। इसे सुधारने के लिए रेलवे कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। इससे भूमि अधिग्रहित होने की प्रक्रिया में देरी हो रही है। राजस्व विभाग के साथ समय पर सुधार करने के बाद भूमि अधिग्रहित की जाएगी। नोडल अधिकारी रवि वर्मा ने बताया मनमाड़-इंदौर रेल परियोजना के तहत जिले की चार तहसीलों राजपुर, ठीकरी की अधिसूचना जारी हुई है। वहीं सेंधवा व वरला क्षेत्र की भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शेष है। रेलवे की सूची के अनुसार भूमि की राजस्व विभाग द्वारा जांच की जा रही है। इसमें जानकारी के तहत नाम व जमीन की जांच की जा रही है। जिसमें कई लोगों के नाम अलग-अलग आ रहे हैं। ऐसे में इसे सुधार करने के लिए रेलवे के अफसरों को जानकारी दी गई है लेकिन अफसर इसे सुधार करने के लिए नहीं आ रहे हैं। जब तक सूची में सुधार नहीं होगा तब तक भूमि को अधिग्रहित नहीं किया जा सकता है। इसे लेकर लगातार रेलवे के अफसरों से चर्चा की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *