रांची| नववर्ष पर जेसीआई रांची यूथ ने सदर अस्पताल, रांची में जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के बीच 200 कंबलों का वितरण किया। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्य अस्पताल में भर्ती असहाय और गरीब मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से किया गया। जेसीआई रांची यूथ की इस पहल ने नववर्ष की शुरुआत सेवा, करुणा और संवेदनशीलता के साथ करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष मोनिका गोयनका, सचिव भावेश राठौड़ व अन्य सदस्य थे।


