स्वामित्व योजना जिला स्तरीय कार्यक्रम आज सागवाड़ा में

डूंगरपुर| ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार स्वामित्व योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को पंचायत समिति सागवाड़ा के सभागार में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से पट्टे, प्रोपर्टी पार्सल वितरण और लाभार्थियों को संबोधित भी करेंगे। शिविर में राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, प्रहलाद राय टांक अध्यक्ष यादें माटी कला बोर्ड राजस्थान सरकार मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम में विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान गण, सम्मानित जन प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण और लाभार्थी आदि मौजूद रहेंगे। स्वामित्व योजनांतर्गत जिले को आवंटित लक्ष्यों के अनुरुप जिले कि विभिन्न पंचायत समिति में कुल 10 हजार पट्टों का वितरण किया जाएगा। कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए जिला परिषद सीईओ को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभागवार अधिकारियों को कार्य सौंपे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *